,

धनबाद में नगर निगम ने तैयार किया आधुनिक फूड बॉक्स, एक ही जगह मिलेगा कई राज्यों के व्यंजनों का स्वाद

JP Bharat Shareधनबाद: शहरवासियों और खाने के शौकीनों के लिए बरटांड़ में आधुनिक फूड बॉक्स चौपाटी तैयार की गई है। यहां एक ही परिसर में अलग-अलग तरह के व्यंजनों का स्वाद लेने की सुविधा मिलेगी। चौपाटी में कई आकर्षक फूड स्टॉल बनाए गए हैं। यहां बिहार का मशहूर लिट्टी-चोखा हो या दक्षिण भारत के डोसा…

JP Bharat Share

धनबाद: शहरवासियों और खाने के शौकीनों के लिए बरटांड़ में आधुनिक फूड बॉक्स चौपाटी तैयार की गई है। यहां एक ही परिसर में अलग-अलग तरह के व्यंजनों का स्वाद लेने की सुविधा मिलेगी। चौपाटी में कई आकर्षक फूड स्टॉल बनाए गए हैं।

यहां बिहार का मशहूर लिट्टी-चोखा हो या दक्षिण भारत के डोसा और इडली, लोगों को अलग-अलग व्यंजनों के लिए शहर के अलग-अलग हिस्सों में जाने की जरूरत नहीं होगी।

फूड बॉक्स चौपाटी का उद्घाटन धनबाद के मेयर संजीव सिंह, झरिया विधायक रागिनी सिंह और नगर निगम आयुक्त आशीष गंगवार ने संयुक्त रूप से किया। अधिकारियों के अनुसार, पूरे झारखंड में इस तरह की आधुनिक फूड चौपाटी की शुरुआत पहली बार की गई है।

बरटांड़ की यह नई फूड चौपाटी शहरवासियों के लिए खाने-पीने के साथ मनोरंजन और परिवार के साथ समय बिताने का नया ठिकाना बनने की उम्मीद है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports