बलियापुर: सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के बलियापुर प्रखंड अंतर्गत पहाड़पुर में काका-भतीजा क्लब की ओर से विराट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महूदा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि पहाड़पुर की टीम उपविजेता रही।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तारा देवी शामिल हुईं। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और दोनों टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस दौरान तारा देवी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आयोजकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
















