,

धनबाद में DCA का वार्षिक सम्मेलन, सौरभ तिवारी और शाहबाज नदीम ने बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह

JP Bharat Shareधनबाद: धनबाद डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DCA) की ओर से एक वेडिंग हॉल में वार्षिक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को सम्मानित किया गया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी और शाहबाज नदीम विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के…

JP Bharat Share

धनबाद: धनबाद डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DCA) की ओर से एक वेडिंग हॉल में वार्षिक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को सम्मानित किया गया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी और शाहबाज नदीम विशेष रूप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम में झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि झारखंड में क्रिकेट मैदान के लिए जमीन उपलब्ध कराना बड़ी चुनौती है। धनबाद में इसके लिए 2-3 स्थानों पर बातचीत चल रही है और अगले 3-4 महीनों में सकारात्मक परिणाम की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि JSCA धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन के साथ है।

धनबाद में बोर्ड और घरेलू मैच कराने पर जोर

अजय नाथ शाहदेव ने बताया कि JSCA की कोशिश है कि धनबाद में बोर्ड मैच और घरेलू टूर्नामेंट आयोजित किए जाएं, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिल सके। उन्होंने धनबाद से जुड़े क्रिकेटरों का जिक्र करते हुए T-20 चैंपियन टीम के कोच रतन कुमार, शाहबाज नदीम और कुलीन कुरैशी का नाम लिया। महिला क्रिकेट में भी धनबाद की संभावनाओं पर उन्होंने बात रखी।

सदस्यों को हटाए जाने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि नियम 31 के तहत जिला संघ से हटने पर सदस्य स्वतः JSCA से भी हट जाता है।

सौरभ तिवारी ने खिलाड़ियों को दी मेहनत की सलाह

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी ने युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि वर्तमान समय में खिलाड़ियों को बेहतर प्लेटफॉर्म और मैच खेलने के पर्याप्त अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 438 मैच आयोजित किए गए, जिनमें 92 मैच टर्फ विकेट पर खेले गए।

सौरभ तिवारी ने युवा क्रिकेटरों से धैर्य बनाए रखने और लगातार मेहनत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्रिकेट में पहचान बनाने में समय लगता है और इसके लिए कई वर्षों तक लगातार अभ्यास व मेहनत करनी पड़ सकती है। उन्होंने खिलाड़ियों को हार्डवर्क पर ध्यान देने की सलाह दी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports