धनबाद: डीएमएफटी योजना के तहत बाघमारा प्रखंड के नगरीकला दक्षिण ग्राम पंचायत अंतर्गत तेतुलमारी में मौजूदा स्वास्थ्य उपकेंद्र (H.S.C.) के उन्नयन एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया।
योजना के तहत स्वास्थ्य उपकेंद्र परिसर में पार्किंग शेड, चहारदीवारी और प्रवेश द्वार के साथ रिचार्ज पिट, सोक पिट, पीसीसी सड़क, उपकेंद्र तक पहुंच मार्ग और पेवर ब्लॉक का निर्माण कराया जाएगा।
इन सुविधाओं के तैयार होने के बाद स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य उपकेंद्र तक पहुंचने में सहूलियत होगी। साथ ही परिसर में जरूरी बुनियादी सुविधाएं भी बेहतर होंगी।
अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में जनसुविधाओं को मजबूत करने और सर्वांगीण विकास के लिए विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।
















