,

टायर ब्लास्टिंग की चपेट में आने से CCL कर्मी की मौत, मुआवजे की मांग पर संगठन ने किया आंदोलन

JP Bharat Shareलातेहार: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) की मगध परियोजना में सोमवार देर शाम हादसे में एक कर्मी की मौत हो गई। बताया गया कि टायर ब्लास्टिंग की चपेट में आने से 40 वर्षीय रविंद्र नाथ महतो की जान चली गई। वह पूर्वी सिंहभूम के बेनोसोली के रहने वाले थे। घटना सोमवार रात करीब 8…

JP Bharat Share

लातेहार: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) की मगध परियोजना में सोमवार देर शाम हादसे में एक कर्मी की मौत हो गई। बताया गया कि टायर ब्लास्टिंग की चपेट में आने से 40 वर्षीय रविंद्र नाथ महतो की जान चली गई। वह पूर्वी सिंहभूम के बेनोसोली के रहने वाले थे। घटना सोमवार रात करीब 8 बजे की बताई गई है।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार सुबह झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के कार्यकर्ता परियोजना के कंपनी गेट पर पहुंचे। संगठन ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और अन्य सुविधाएं देने की मांग को लेकर आंदोलन किया। वहीं, बालूमाथ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की।

प्रबंधन और पुलिस प्रशासन से हुई वार्ता

मृतक के परिवार के साथ संगठन के लातेहार जिला अध्यक्ष निशांत यादव ने परियोजना प्रबंधन और पुलिस प्रशासन से कई घंटे तक बातचीत की। शुरुआती दौर में वार्ता में सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने परियोजना पदाधिकारी राकेश सिंह से फोन पर बातचीत की।

संगठन के अनुसार, वार्ता के दौरान मुआवजे और आर्थिक सहायता को लेकर सहमति बनी। इसमें 12 लाख रुपये तत्काल नकद भुगतान, 8 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि 40 दिनों के भीतर देने और मृतक की पत्नी को 11 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन देने की बात शामिल है।

सुरक्षा मानकों के पालन की मांग

देवेंद्रनाथ महतो ने CCL प्रबंधन से खनन क्षेत्र में सुरक्षा मानकों और आवश्यक सावधानियों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कर्मियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

आंदोलन और वार्ता के दौरान संगठन के विधानसभा पूर्व प्रत्याशी संतोष पासवान, जिला अध्यक्ष निशांत यादव, मुकेश राम, राहुल कुमार, राजू महतो, मुने गंझू समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports