,

धनबाद ITI में बदला क्लास का समय, अब दो पालियों में होगी पढ़ाई

JP Bharat Shareधनबाद: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) धनबाद में प्रशिक्षणार्थियों की कक्षाएं अब दो अलग-अलग पालियों में संचालित की जाएंगी। संस्थान की ओर से नई व्यवस्था को लेकर ड्यूटी रोस्टर से संबंधित आदेश जारी कर दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत पहली पाली सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी पाली…

JP Bharat Share

धनबाद: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) धनबाद में प्रशिक्षणार्थियों की कक्षाएं अब दो अलग-अलग पालियों में संचालित की जाएंगी। संस्थान की ओर से नई व्यवस्था को लेकर ड्यूटी रोस्टर से संबंधित आदेश जारी कर दिया गया है।

नई व्यवस्था के तहत पहली पाली सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी पाली सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।

संस्थान की ओर से संबंधित कर्मियों के लिए दोनों पालियों का ड्यूटी रोस्टर भी जारी किया गया है। दो पालियों में कक्षाओं के संचालन का उद्देश्य प्रशिक्षण व्यवस्था को निर्धारित समय के अनुसार व्यवस्थित रूप से संचालित करना है।

प्रशिक्षणार्थियों को अब अपनी कक्षा की निर्धारित पाली के अनुसार संस्थान में उपस्थित होना होगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports