धनबाद: धनबाद विधायक राज सिन्हा ने राजपूत विचार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण सिंह के आवास पहुंचकर उन्हें और उनकी पत्नी व वार्ड 22 की पार्षद सुमन सिंह को जीत की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को बुके और माला पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में धनबाद-बोकारो क्षेत्रीय राजपूत समाज के अध्यक्ष जन्मजय सिंह, केंद्रीय महामंत्री सिरीश कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष अतुल सिंह, कोषाध्यक्ष रामचरित सिंह, सचिव अरविंद राय, जॉन अध्यक्ष प्रभात सिंह समेत समाज के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
प्रधान कार्यालय के पक्कीकरण और सौंदर्यीकरण की मांग
समाज के पदाधिकारियों ने विधायक के समक्ष बालूडीह, मुनीडीह स्थित धनबाद-बोकारो क्षेत्रीय राजपूत समाज के प्रधान कार्यालय में बने शेड को विधायक मद से विस्तारित कर पूर्ण पक्कीकरण और सौंदर्यीकरण कराने का आग्रह रखा।
इस अवसर पर विधायक राज सिन्हा को शॉल और महाराणा प्रताप की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राजपूत विचार मंच केंद्रीय कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, महामंत्री एस.के. सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
















