धनबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत गांधी जयंती पर सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के अलकडीहा शिव मंदिर परिसर में स्वच्छता एवं सफाई अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम में भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तारा देवी ने श्रमदान किया। उनके साथ बलियापुर पश्चिम मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार मोदक समेत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी अभियान में शामिल हुए।
इस दौरान मंदिर परिसर की साफ-सफाई की गई और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। तारा देवी ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान तक सीमित नहीं है, बल्कि आसपास के वातावरण को साफ रखने की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने की अपील की गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन से जुड़े ‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रमों के तहत देशभर में जनभागीदारी वाली विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
















