बोकारो: BSL प्लांट की चारदीवारी के अंदर चोरी के मामले में CISF ने पांच लोगों को पकड़ा है। बताया गया कि सभी को चोरी करते हुए पकड़ा गया, जिसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले किया गया।
मामले में BSC थाना में कांड दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।
















