,

धनबाद में गांधी-शास्त्री जयंती पर अधिकारियों ने चलाया चरखा, सादगी और सत्य का दिया संदेश

JP Bharat Shareधनबाद: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर धनबाद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सिटी सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उप विकास आयुक्त सन्नी राज, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे समेत कई…

JP Bharat Share

धनबाद: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर धनबाद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सिटी सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

उप विकास आयुक्त सन्नी राज, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे समेत कई वरीय अधिकारियों ने सिटी सेंटर स्थित आदमकद प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए।

गांधी सेवा सदन और खादी ग्रामोद्योग पहुंचे अधिकारी

इसके बाद अधिकारियों ने गांधी सेवा सदन पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उप विकास आयुक्त ने वहां स्थित पुस्तकालय का निरीक्षण भी किया।

कार्यक्रम के अगले चरण में अधिकारी खादी ग्रामोद्योग संघ पहुंचे। यहां गांधीजी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीरों पर पुष्प अर्पित करने के बाद उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने चरखा चलाया।

इस दौरान महात्मा गांधी के स्वदेशी, सत्य और अहिंसा के विचारों को याद किया गया। डीडीसी सन्नी राज ने कहा कि गांधीजी का जीवन सत्य, ईमानदारी, सादगी और अहिंसा का संदेश देता है। उनके विचार आने वाली पीढ़ियों को कर्तव्य और नैतिकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री का सादगीपूर्ण जीवन, दृढ़ इच्छाशक्ति और देश के प्रति समर्पण भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports