,

धनबाद DRM कार्यालय में राजभाषा पखवाड़ा 2026 का पुरस्कार वितरण समारोह

JP Bharat Shareधनबाद: राजभाषा पखवाड़ा 2026 के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक के साथ पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने हिंदी से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस दौरान प्रथम, द्वितीय, तृतीय और…

JP Bharat Share

धनबाद: राजभाषा पखवाड़ा 2026 के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक के साथ पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने हिंदी से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया।

इस दौरान प्रथम, द्वितीय, तृतीय और प्रेरणा पुरस्कार पाने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र और पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

36 विजेता अधिकारियों-कर्मचारियों को मिला सम्मान

धनबाद मंडल में 14 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक राजभाषा पखवाड़ा मनाया गया। इस दौरान अधिकारी राजभाषा क्विज, कर्मचारियों के लिए हिंदी निबंध, हिंदी टिप्पण एवं प्रारूप लेखन, हिंदी वाक् प्रतियोगिता और राजभाषा क्विज समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

इन प्रतियोगिताओं में सफल रहे कुल 36 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा वर्ष 2025-26 के दौरान कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रशंसनीय प्रयोग के लिए 10 अधिकारियों और 41 कर्मचारियों को भी मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports