रांची: रांची पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की संयुक्त टीम ने नगड़ी थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक कार से करीब 97 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से तीन अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम, सूरज और एक अन्य आरोपी के रूप में बताई गई है।
पुलिस और एनसीबी की टीम बरामद गांजे के स्रोत और इसकी सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
















