बलियापुर: प्रखंड के आमटाल में मंगलवार को सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। डीएमएफटी फंड से पंजनीयां सूर्य मंदिर से ब्राह्मण टोला होते हुए गोपाल चौक तक सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि सिंदरी विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पुल-पुलिया समेत विभिन्न विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अधूरे पड़े विकास कार्यों को भी जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सड़क निर्माण से आसपास के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
















