, ,

दामोदर नदी में डूबी 16 वर्षीय सोनाक्षी का शव बरामद, सिंदरी बस्ती के पास तैरता मिला

JP Bharat Shareसुदामडीह: थाना क्षेत्र के अमलाबाद में जितिया पर्व के दौरान दामोदर नदी में स्नान करते समय तेज धार में बहकर लापता हुई 16 वर्षीय सोनाक्षी कुमारी का शव रविवार सुबह बरामद कर लिया गया। शव सिंदरी बस्ती के पास दामोदर नदी में तैरता मिला। ग्रामीणों ने नदी में तैरता शव देखा रविवार सुबह…

JP Bharat Share

सुदामडीह: थाना क्षेत्र के अमलाबाद में जितिया पर्व के दौरान दामोदर नदी में स्नान करते समय तेज धार में बहकर लापता हुई 16 वर्षीय सोनाक्षी कुमारी का शव रविवार सुबह बरामद कर लिया गया। शव सिंदरी बस्ती के पास दामोदर नदी में तैरता मिला।

ग्रामीणों ने नदी में तैरता शव देखा

रविवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों की नजर नदी में तैरते शव पर पड़ी। इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दी गई। जानकारी मिलते ही झरिया अंचल प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

अंचल अधिकारी की देखरेख में शव को नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया शुरू की।

हादसे के बाद से चल रही थी तलाश

बताया गया कि नदी में डूबने के बाद से ही सोनाक्षी की तलाश की जा रही थी। लगातार प्रयासों के बाद रविवार सुबह सिंदरी बस्ती के समीप उसका शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

घटना के बाद दामोदर नदी के तेज बहाव और खतरनाक घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। प्रशासन की ओर से आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports