धनबाद: सोमवार को उप विकास आयुक्त सन्नी राज की अध्यक्षता में जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले से निर्यात को बढ़ावा देने और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने को लेकर चर्चा हुई।
बैठक में हार्ड कोक के अलावा इंजीनियरिंग गुड्स, कास्टिंग, मैन्युफैक्चरिंग उपकरण, कृषि एवं बागवानी उत्पादों के निर्यात की संभावनाओं पर विशेष जोर दिया गया।
उप विकास आयुक्त ने स्थानीय उद्यमियों और उनके उत्पादों को बड़े बाजार से जोड़ने के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया। साथ ही निर्यात के दायरे को बढ़ाने और जिले के उत्पादों को नए बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक पहल करने पर जोर दिया गया।
बैठक का उद्देश्य धनबाद के स्थानीय उद्योगों और उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराकर जिले की निर्यात क्षमता को मजबूत करना रहा।
















