,

धनबाद के श्रीराम सिटी अपार्टमेंट के जनरेटर हाउस में लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा

JP Bharat Shareधनबाद: सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित श्रीराम सिटी अपार्टमेंट में सोमवार को छठी मंजिल की छत पर बने जनरेटर हाउस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जनरेटर हाउस से धुआं और आग की लपटें निकलती देख वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। फायर एक्सटिंग्विशर से बुझाई गई आग आग की जानकारी…

JP Bharat Share

धनबाद: सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित श्रीराम सिटी अपार्टमेंट में सोमवार को छठी मंजिल की छत पर बने जनरेटर हाउस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जनरेटर हाउस से धुआं और आग की लपटें निकलती देख वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

फायर एक्सटिंग्विशर से बुझाई गई आग

आग की जानकारी मिलते ही सुरक्षा गार्ड और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। अपार्टमेंट में मौजूद फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। लोगों की तत्परता से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया और इसे अपार्टमेंट के अन्य हिस्सों तक फैलने से रोक लिया गया।

एहतियात के तौर पर अपार्टमेंट में काम कर रहे मजदूरों और अन्य लोगों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। घटना की सूचना दमकल विभाग को भी दी गई, लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने आग बुझा दी।

आग लगने के कारणों का पता नहीं

घटना के बाद कुछ समय तक अपार्टमेंट परिसर में दहशत का माहौल रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार, समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports