बलियापुर: सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने सोमवार को प्राथमिक विद्यालय रखितपुर में भवन निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में भवन की कमी का उल्लेख करते हुए कहा कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधा मिलेगी।
विधायक ने कहा कि भवन निर्माण के साथ विद्यालय परिसर का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। इससे बच्चों के लिए स्कूल का वातावरण बेहतर होने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि सिंदरी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। इनमें पुल-पुलिया, स्कूल भवन समेत अन्य निर्माण कार्य शामिल हैं। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में चल रहे अधूरे कार्यों को भी जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।
















