बलियापुर: सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के बलियापुर प्रखंड अंतर्गत सामलापुर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-01 में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तारा देवी और धनबाद ग्रामीण जिला मंत्री डॉ. निशी महतो अतिथि के रूप में शामिल हुईं। ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान का हिस्सा है।
आंगनबाड़ी कर्मियों का किया गया सम्मान
कार्यक्रम के दौरान तारा देवी ने आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका और पोषण सखी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों से मुलाकात की और उनके बीच फलों का वितरण किया।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका और पोषण सखी के योगदान को रेखांकित करते हुए उनके कार्यों की जानकारी दी गई। वहीं लाभार्थी माताओं को पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
मौके पर ST मोर्चा के धनबाद ग्रामीण जिलाध्यक्ष रविश्वर मरांडी, कार्यक्रम प्रभारी सतीश दे और धर्मेंद्र महतो समेत स्थानीय ग्रामीण, आंगनबाड़ी कर्मी, पोषण सखी और बच्चे मौजूद रहे।
















