रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने रांची में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की दिवंगत पुत्री तृषा सिंह के द्वादशाह संस्कार एवं ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन ने स्वर्गीय तृषा सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति मिलने की कामना की।
















