,

Kolkata: एंटाली में ऐप कैब चालक का संदिग्ध हालत में शव बरामद, रस्सी से बंधे मिले पैर

JP Bharat Shareकोलकाता : मध्य कोलकाता के एंटाली इलाके में सड़क किनारे खड़ी एक ऐप कैब से संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान भगवान प्रसाद गुप्ता के रूप में होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कैब…

JP Bharat Share

कोलकाता : मध्य कोलकाता के एंटाली इलाके में सड़क किनारे खड़ी एक ऐप कैब से संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान भगवान प्रसाद गुप्ता के रूप में होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कैब उनके नाम पर पंजीकृत थी।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को काफी देर तक सड़क किनारे खड़ी कैब में किसी तरह की गतिविधि नजर नहीं आने पर स्थानीय लोगों को संदेह हुआ। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची एंटाली थाना पुलिस ने मैकेनिक की मदद से कार का लॉक खुलवाया। इसके बाद वाहन के अंदर एक व्यक्ति का शव मिला।

पुलिस के मुताबिक, मृतक के दोनों पैर रस्सी से बंधे हुए थे और मुंह पर खून के निशान भी मिले हैं। शव की स्थिति को देखते हुए शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए लालबाजार से होमिसाइड और खुफिया विभाग की टीम को भी जांच में लगाया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

जांच के दौरान घटनास्थल के पास एक सीसीटीवी कैमरे का प्लग निकला हुआ मिलने की बात भी सामने आई है। पुलिस इस बिंदु को भी जांच का हिस्सा मानकर चल रही है और घटना से जुड़े संभावित सुराग जुटाए जा रहे हैं।

फिलहाल पुलिस मृतक के परिजनों और दोस्तों से पूछताछ कर रही है। पुरानी रंजिश समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports