,

Dhanbad: मानसून की विदाई के बाद फिर बदला मौसम, 10 अक्टूबर तक आंधी-गर्जन का येलो अलर्ट

JP Bharat Shareधनबाद : मानसून की विदाई के बाद धनबाद में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जिले के कई इलाकों में बारिश की स्थिति बनी हुई है। मौसम में अचानक आए बदलाव से तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने धनबाद…

JP Bharat Share

धनबाद : मानसून की विदाई के बाद धनबाद में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जिले के कई इलाकों में बारिश की स्थिति बनी हुई है। मौसम में अचानक आए बदलाव से तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

मौसम विभाग ने धनबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में 10 अक्टूबर तक आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाओं और वज्रपात की स्थिति को लेकर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

अचानक हुई बारिश से दुर्गापूजा की तैयारियों में जुटे शिल्पकारों की चिंता भी बढ़ गई है। खुले स्थानों पर प्रतिमा निर्माण और सजावट का काम प्रभावित होने की आशंका है। बारिश जारी रहने पर तैयार प्रतिमाओं को सुरक्षित रखने की चुनौती भी बढ़ सकती है।

मौसम में बदलाव का असर शहर के सामान्य जनजीवन पर भी पड़ सकता है। प्रशासन और मौसम विभाग की ओर से लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की गई है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports