,

Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माताजी रूपी सोरेन का निधन

JP Bharat Shareरांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माताजी रूपी सोरेन का बुधवार को रांची में निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं और रांची के हिल व्यू अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा था। रूपी सोरेन दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की धर्मपत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन…

JP Bharat Share

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माताजी रूपी सोरेन का बुधवार को रांची में निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं और रांची के हिल व्यू अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा था।

रूपी सोरेन दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की धर्मपत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां थीं। स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के चलते पिछले कुछ समय से उनका उपचार जारी था। 7 अक्टूबर को उनकी स्थिति गंभीर होने की जानकारी भी सामने आई थी।

रूपी सोरेन के निधन की खबर के बाद सोरेन परिवार और समर्थकों में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार के प्रति विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक वर्गों की ओर से संवेदना व्यक्त की जा रही है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports