धनबाद: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के धनबाद आगमन पर सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) धनबाद महानगर के जिलाध्यक्ष नित्यानंद मंडल भी पहुंचे और उन्होंने बाबूलाल मरांडी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी राजनीतिक विफलताओं को छिपाने के लिए SIR को बेवजह मुद्दा बना रही है। कांग्रेस के पास जनता को बताने के लिए कोई ठोस उपलब्धि नहीं है, इसलिए वह चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर अनर्गल सवाल उठा रही है।
चुनाव आयोग पर निशाना साधना गलत: मरांडी
मरांडी ने स्पष्ट किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त के कार्यभार संभालने से पहले भी कांग्रेस लगातार चुनाव हारती रही है। हार के बाद चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा करना उचित नहीं है। झारखंड में SIR के तहत दावे और आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और 19 अक्टूबर को संशोधित मतदाता सूची का प्रकाशन होना तय है।
CJP के आंदोलन से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को विरोध प्रदर्शन का अधिकार है, लेकिन आंदोलन के पीछे ठोस वजह और लोकतांत्रिक मर्यादा का होना बेहद जरूरी है। वहीं, 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा चुनावी मोड में रहती है। धनबाद में प्रभारी व सह-प्रभारी का दौरा संगठनात्मक प्रक्रिया का हिस्सा है, जिससे संगठन को निचले स्तर तक मजबूत किया जा सके।
स्वागत समारोह में ये नेता रहे मौजूद
स्वागत कार्यक्रम के दौरान BJYM जिलाध्यक्ष नित्यानंद मंडल के अलावा भाजपा धनबाद महानगर महामंत्री रूपेश सिन्हा, मानस प्रसून, कुंभनाथ सिंह, तारा देवी, बसंती देवी, रिंकू सिंह, जीराखान सिंह और ध्रुव हाड़ी सहित कई प्रमुख नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
धनबाद पहुंचे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, BJYM धनबाद महानगर जिलाध्यक्ष नित्यानंद मंडल ने पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत
JP Bharat Shareधनबाद: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के धनबाद आगमन पर सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) धनबाद महानगर के जिलाध्यक्ष नित्यानंद मंडल भी पहुंचे और उन्होंने बाबूलाल मरांडी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।…

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News

Stay Connected
Categories
Asansol Baliapur BHAGALPUR Bhuli BIHAR Blog Bokaro Chandankiyari Chatra Chattisgarh Deoghar Dhanbad Dumka Dumri Durgapur Giridih Giridih Govindpur Hazaribhag Jamshedpur Jamtara Jhariya JHARKHAND Katras Koderma Kolkata Kulti Kumardubi New Delhi Nirsa Odisha Palamu Patna Ramgarh Ranchi Ranchi Saraikela Sindri Tundi Uttar Pradesh WEST BENGAL खेल देश देश-विदेश- बरवाअड्डा
Tags
#Baliapur #Baliyapur #BCCL #Bhagalpur #Bihar #Biharnews #BJP #Bokaro #BreakingNews #Congress #CrimeNews #Deoghar #DhanbadNews #Dhanbad News #DhanbadPolice #govindpur #HemantSoren #IITISM #IndianRailways #Jamshedpur #Jharia #Jharkhand #jharkhandnews #Jharkhand News #JharkhandPolice #jharkhandweather #JPSC #Katras #Nirsa #PurviTundi #RailwayNews #RainAlert #Ranchi #RanchiNews #Roadaccident #Sindri #Tundi #weatherupdate #WestBengal AdityaRanjan Asansol Dhanbad Giridih RaginiSingh SIR2026
About the Author

Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed













