,

जमुआ चौक पर चला स्वच्छता अभियान: दुर्गा पूजा को लेकर जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने दिया स्वच्छता का संदेश

JP Bharat Shareजमुआ (गिरिडीह): आगामी दुर्गा पूजा के पावन अवसर को ध्यान में रखते हुए जमुआ चौक-चौराहे और आसपास के सार्वजनिक स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्व के दौरान क्षेत्र को साफ-सुथरा रखना और आम नागरिकों तथा श्रद्धालुओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना है। प्रमुख जनप्रतिनिधियों…

JP Bharat Share

जमुआ (गिरिडीह): आगामी दुर्गा पूजा के पावन अवसर को ध्यान में रखते हुए जमुआ चौक-चौराहे और आसपास के सार्वजनिक स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्व के दौरान क्षेत्र को साफ-सुथरा रखना और आम नागरिकों तथा श्रद्धालुओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना है।

प्रमुख जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी

स्वच्छता अभियान के दौरान जमुआ प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) अमल कुमार, कई समाजसेवी और स्थानीय जनप्रतिनिधि बढ़-चढ़कर शामिल हुए। सभी ने झाड़ू लगाकर और श्रमदान कर सार्वजनिक परिसरों को स्वच्छ रखने का सशक्त संदेश दिया।

कचरा प्रबंधन और अपील

त्योहरों के दिनों में चौक-चौराहों और पूजा पंडालों के पास श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है, जिससे साफ-सुथरा माहौल बनाए रखना अत्यंत आवश्यक हो जाता है। अभियान के अंत में लोगों से अपील की गई कि वे इधर-उधर कचरा न फेंके, कूड़ेदान का उपयोग करें और अपने जमुआ को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने में प्रशासन का पूरा सहयोग करें।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports