,

धनबाद में AISA लॉ कॉलेज इकाई का सम्मेलन संपन्न, स्नेहा महतो अध्यक्ष और अताफ इमाम बने सचिव

JP Bharat Shareधनबाद: गांधी सेवा सदन में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की लॉ कॉलेज इकाई का सम्मेलन आयोजित हुआ। दीपक महतो के नेतृत्व में हुए इस सम्मेलन में 120 छात्रों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन की मजबूती और छात्रहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। सम्मेलन में सर्वसम्मति से 31 सदस्यीय काउंसिल…

JP Bharat Share

धनबाद: गांधी सेवा सदन में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की लॉ कॉलेज इकाई का सम्मेलन आयोजित हुआ। दीपक महतो के नेतृत्व में हुए इस सम्मेलन में 120 छात्रों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन की मजबूती और छात्रहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।

सम्मेलन में सर्वसम्मति से 31 सदस्यीय काउंसिल और 9 सदस्यीय ऑफिस बियरर टीम का गठन किया गया। स्नेहा महतो को अध्यक्ष और अताफ इमाम को सचिव चुना गया। वहीं, तनवीर अहमद, सुमन महतो और अभिजीत महतो उपाध्यक्ष बनाए गए। अलीज़ा और अभिजीत साहू को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

दीपक महतो ने कहा कि संगठन छात्र-छात्राओं के अधिकारों और समस्याओं को लेकर संघर्ष जारी रखेगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports