,

रामगढ़ में 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने दिखाई हरी झंडी

JP Bharat Shareरामगढ़: कुन्दरू कलां स्थित माथा बगीचा में शौर्य फिजीकल एकेडमी की ओर से 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान सांसद ने युवा धावकों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों…

JP Bharat Share

रामगढ़: कुन्दरू कलां स्थित माथा बगीचा में शौर्य फिजीकल एकेडमी की ओर से 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

इस दौरान सांसद ने युवा धावकों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों में अनुशासन, मेहनत और निरंतर अभ्यास के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। युवाओं को उचित अवसर और प्रोत्साहन देकर राज्य और देश का नाम रोशन करने के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है।

सांसद ने शौर्य फिजीकल एकेडमी की टीम को आयोजन के लिए बधाई दी और सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports