कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद अभिषेक बनर्जी के कालीघाट रोड स्थित आवास पर सोमवार को एक बार फिर पुलिस पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12:10 बजे शेक्सपियर सरणी थाने की पुलिस उनके आवास पर पहुंची।
बताया जा रहा है कि पेश होने के संबंध में अभिषेक बनर्जी ने ई-मेल के जरिए पुलिस से 48 घंटे का अतिरिक्त समय मांगा था। इसके बाद पुलिस उनके आवास पर पहुंची।
हालांकि, पुलिस के पहुंचने के पीछे की पूरी प्रक्रिया और आगे की कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। मामले में आगे की स्थिति पर नजर बनी हुई है।
















