धनबाद: उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज ने सोमवार को जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं और बच्चों के अनुकूल वातावरण का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों की सुरक्षा, सुविधा और सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सियालगुदरी पंचायत भवन में रखरखाव से जुड़ी कमियां मिलने पर उप विकास आयुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने पंचायत सचिव और मुखिया को निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुरूप एक सप्ताह के भीतर कमियों को दूर करने का निर्देश दिया।
प्रशासन का जोर आंगनबाड़ी केंद्रों और पंचायत भवनों में बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा बच्चों के विकास के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने पर है।
















