चक्रधरपुर रेल मंडल में चलते-चलते मालगाड़ी के दो डिब्बे हुए अलग, बड़ा हादसा टला

JP Bharat Shareचक्रधरपुर: हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर भालूलता–जराईकेला के बीच एक लॉन्ग हॉल मालगाड़ी के पीछे के दो डिब्बे अचानक ट्रेन से अलग हो गए। यह घटना किलोमीटर पोल संख्या 387/4 के पास हुई। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार,…

JP Bharat Share

चक्रधरपुर: हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर भालूलता–जराईकेला के बीच एक लॉन्ग हॉल मालगाड़ी के पीछे के दो डिब्बे अचानक ट्रेन से अलग हो गए। यह घटना किलोमीटर पोल संख्या 387/4 के पास हुई। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, डिब्बों को जोड़ने वाली कपलिंग खुलने के कारण यह घटना हुई। ट्रेन मैनेजर की सतर्कता से लोको पायलट को तुरंत सूचना दी गई, जिसके बाद आपातकालीन ब्रेक लगाकर मालगाड़ी को रोक दिया गया।

घटना के कारण हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर कुछ समय तक परिचालन प्रभावित रहा। हालांकि, तीसरी रेल लाइन चालू होने के कारण अन्य ट्रेनों की आवाजाही पर ज्यादा असर नहीं पड़ा। रेलवे के तकनीकी कर्मचारियों ने अलग हुए डिब्बों को दोबारा जोड़ दिया।

फिलहाल घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही तकनीकी खराबी की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports