,

धनबाद के डी.वाई. पाटिल इंटरनेशनल स्कूल का वेटलिफ्टिंग में शानदार प्रदर्शन, दो प्रतियोगिताओं में जीते 32 पदक

JP Bharat Shareधनबाद: डी.वाई. पाटिल इंटरनेशनल स्कूल, धनबाद के विद्यार्थियों ने वेटलिफ्टिंग की दो प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 32 पदक अपने नाम किए। तीसरी धनबाद जिला वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में विद्यालय ने 73 अंकों के साथ ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’ का खिताब हासिल किया। वहीं, अस्मिता वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 40 अंकों के साथ दूसरा…

JP Bharat Share

धनबाद: डी.वाई. पाटिल इंटरनेशनल स्कूल, धनबाद के विद्यार्थियों ने वेटलिफ्टिंग की दो प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 32 पदक अपने नाम किए। तीसरी धनबाद जिला वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में विद्यालय ने 73 अंकों के साथ ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’ का खिताब हासिल किया। वहीं, अस्मिता वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 40 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया।

जिला वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्कूल के खिलाड़ियों ने कुल 21 पदक जीते। इनमें 6 स्वर्ण, 9 रजत और 6 कांस्य पदक शामिल हैं। वहीं, अस्मिता वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने 11 पदक हासिल किए, जिनमें 3 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल हैं।

विद्यालय की प्राचार्य अर्चना मिश्रा ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास को दिया। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को प्रशिक्षक खुशबू कुमारी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

विद्यालय परिवार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रबंधन ने उम्मीद जताई कि विद्यार्थी आगे भी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय और धनबाद का नाम रोशन करेंगे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports