,

धनबाद में ECRKU की बैठक, रेलकर्मियों की समस्याओं और संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

JP Bharat Shareधनबाद: ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ECRKU) की धनबाद शाखा में रेलकर्मियों की समस्याओं और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारियों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। यूनियन के महामंत्री एस.एन.पी. श्रीवास्तव के निर्देश पर अपर महामंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन ने धनबाद…

JP Bharat Share

धनबाद: ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ECRKU) की धनबाद शाखा में रेलकर्मियों की समस्याओं और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारियों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

यूनियन के महामंत्री एस.एन.पी. श्रीवास्तव के निर्देश पर अपर महामंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन ने धनबाद रेलवे ऑडिटोरियम के सामने स्थित शाखा परिसर में बैठक की। इसमें धनबाद शाखा के विभिन्न पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में यूनियन की गतिविधियों को प्रभावी बनाने, रेलकर्मियों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाने और उनके समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर काम करने की बात कही।

इस अवसर पर नेताजी सुभाष, एनके खवास, चमारी राम, सरजू, परमेश्वर कुमार, मंटू सिन्हा, विश्वजीत मुखर्जी, पीके सिंह, जितेंद्र कुमार साहू, राजेश कुमार गोप, बीके साहू, अमित कुमार, शंभूनाथ, परमेश्वर महतो, अभिषेक कुमार, बंटी कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports