,

झारखंड राज्य जूडो चैंपियनशिप में धनबाद बना उपविजेता, खिलाड़ियों ने जीते 15 पदक

JP Bharat Shareधनबाद: कोडरमा के सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में आयोजित दो दिवसीय झारखंड स्टेट जूडो चैंपियनशिप में धनबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिले के खिलाड़ियों ने कुल 15 पदक जीतकर धनबाद को प्रतियोगिता का उपविजेता बनाया। इनमें 5 स्वर्ण, 5 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल हैं। झारखंड जूडो संघ के उपाध्यक्ष…

JP Bharat Share

धनबाद: कोडरमा के सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में आयोजित दो दिवसीय झारखंड स्टेट जूडो चैंपियनशिप में धनबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिले के खिलाड़ियों ने कुल 15 पदक जीतकर धनबाद को प्रतियोगिता का उपविजेता बनाया। इनमें 5 स्वर्ण, 5 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल हैं।

झारखंड जूडो संघ के उपाध्यक्ष सह धनबाद जूडो संघ के सचिव पप्पू कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से करीब 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चैंपियनशिप का उद्घाटन झारखंड के पूर्व मंत्री एवं झारखंड जूडो संघ के अध्यक्ष के.एन. त्रिपाठी और महासचिव परीक्षित तिवारी ने किया।

पदक विजेता खिलाड़ी

स्वर्ण पदक: काव्यांस कुमार, यश राज, आदर्श कुमार, मानसी कुमारी और अलाफिया जोहा।

रजत पदक: पलक परमा, विष्णु कुमार सिंह, दिवाकर कुमार शर्मा, प्रशांत कुमार हेंब्रम और लक्ष्य सिंह।

कांस्य पदक: प्रिया कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, रितिक कुमार, संस्कार और ऋषभ कुमार।

धनबाद की टीम में मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, धनबाद मार्शल आर्ट सेंटर, राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर, डीएवी कोयला नगर और धनबाद पब्लिक स्कूल, हीरक ब्रांच के खिलाड़ी शामिल थे।

जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा, समन्वयक रिंकू कुमारी, धनबाद जूडो संघ के अध्यक्ष सैयद मतलूब हाशमी, कोषाध्यक्ष विनय रिटोलिया और धनबाद ओलंपिक संघ के सचिव रंजीत केसरी समेत अन्य लोगों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। सभी स्वर्ण पदक विजेता राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports