,

सलीमा टेटे की झारखंड सरकार से मांग, एशियन गेम्स के स्वर्ण पदक विजेताओं को मिले सम्मानजनक पुरस्कार

JP Bharat Shareरांची: भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान और झारखंड की खिलाड़ी सलीमा टेटे ने राज्य सरकार से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को उचित आर्थिक पुरस्कार देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को सम्मान और प्रोत्साहन मिलने से नई पीढ़ी खेलों को करियर के रूप में अपनाने के…

JP Bharat Share

रांची: भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान और झारखंड की खिलाड़ी सलीमा टेटे ने राज्य सरकार से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को उचित आर्थिक पुरस्कार देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को सम्मान और प्रोत्साहन मिलने से नई पीढ़ी खेलों को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित होगी।

रांची में आयोजित सम्मान समारोह में सलीमा टेटे के साथ निक्की प्रधान, दीपिका सोरेंग और ब्यूटी डुंगडुंग को आदिवासी संगठनों और पूर्व हॉकी खिलाड़ियों ने सम्मानित किया। भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स के फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता था।

सलीमा ने कहा कि खिलाड़ियों का स्वागत और सम्मान उनका हौसला बढ़ाता है। उन्होंने हरियाणा में स्वर्ण पदक विजेताओं को दी जाने वाली पुरस्कार राशि का उल्लेख करते हुए झारखंड सरकार से भी खिलाड़ियों के लिए बेहतर प्रोत्साहन की व्यवस्था करने की उम्मीद जताई।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में केवल हॉकी ही नहीं, बल्कि फुटबॉल, क्रिकेट, वॉलीबॉल समेत सभी खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की जरूरत है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports