,

धनबाद में ‘मां की रसोई’ के तहत जरूरतमंदों को बांटी गई खिचड़ी और हलुआ

JP Bharat Shareधनबाद: रणधीर वर्मा चौक स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शनिवार को कनक रेखा ट्रस्ट की ओर से संचालित ‘मां की रसोई’ के तहत जरूरतमंदों और श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी व हलुआ वितरित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बजरंगबली की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद लोगों को भोजन कराया गया। ट्रस्ट की अध्यक्ष…

JP Bharat Share

धनबाद: रणधीर वर्मा चौक स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शनिवार को कनक रेखा ट्रस्ट की ओर से संचालित ‘मां की रसोई’ के तहत जरूरतमंदों और श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी व हलुआ वितरित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बजरंगबली की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद लोगों को भोजन कराया गया।

ट्रस्ट की अध्यक्ष ललिता सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मनीष कुमार ने अपने हाथों से लोगों के बीच भोजन वितरित किया। ट्रस्ट के सदस्यों ने सेवा भाव के साथ इस कार्य में योगदान दिया।

ललिता सिंह ने बताया कि ‘मां की रसोई’ के माध्यम से प्रत्येक शनिवार को जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट भोजन वितरण के अलावा रक्तदान शिविर, जरूरतमंद मरीजों की सहायता, गरीब कन्याओं के विवाह में सहयोग और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की मदद जैसे सामाजिक कार्य भी करता है।

कार्यक्रम में स्नेहा, सृष्टि समेत ट्रस्ट के अन्य सदस्य मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports