सिंदरी, धनबाद: सिंदरी मार्केट के टीन शेड में सोमवार को लगी भीषण आग से फास्ट फूड और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो घटनास्थल पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया।
विधायक ने प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षतिपूर्ति राशि दिलाने के लिए संबंधित वरीय अधिकारियों से बातचीत करेंगे और पीड़ित दुकानदारों को हरसंभव सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे।
















