रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन को आगामी दीवाली मेले में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात कर निमंत्रण सौंपा।
यह मेला 29 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
स्थान: मोरहाबादी मैदान, रांची
तिथि: 29 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026
















