,

धनबाद में दौलत राम हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

JP Bharat Shareधनबाद: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के निचितपुर में दौलत राम की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को सिटी एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान त्रिवेणी महतो (52) और सूर्यकांत महतो उर्फ विनोद महतो (48) के रूप में हुई है।…

JP Bharat Share

धनबाद: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के निचितपुर में दौलत राम की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को सिटी एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान त्रिवेणी महतो (52) और सूर्यकांत महतो उर्फ विनोद महतो (48) के रूप में हुई है। दोनों घोसकोडीह, तिलैया के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, 26 अक्टूबर की सुबह दौलत राम राजगंज बाजार जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान निचितपुर के पास आरोपियों ने कथित तौर पर उन्हें रोककर तलवार से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गए।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, खून लगी तलवार और शर्ट बरामद की है। दोनों के मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। मामले में बरवाअड्डा थाना में कांड संख्या 181/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस हत्या के पीछे की वजह समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports