गिरिडीह: पुलिस के ‘आपका मोबाइल फिर से आपका’ अभियान के तहत मंगलवार, 27 अक्टूबर को न्यू पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एसपी डॉ. विमल कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने 80 लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन वापस सौंपे।
मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी दिखी। बरामद मोबाइल में आईफोन भी शामिल थे। कार्यक्रम में सदर एसडीपीओ जितवाहन, डीएसपी नीरज सिंह, रूपेंद्र राणा, नगर थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो और मुफ्फसिल थाना प्रभारी ज्ञान रंजन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एसपी डॉ. विमल कुमार ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का प्रयास है कि गुम हुए मोबाइल फोन खोजकर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे जाएं।
















