,

धनबाद: उपायुक्त आदित्य रंजन ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

JP Bharat Shareधनबाद: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने कोहिनूर मैदान स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ईवीएम कक्ष की सील, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों और अग्निशमन यंत्रों सहित पूरे परिसर की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस के रख-रखाव और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

JP Bharat Share

धनबाद: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने कोहिनूर मैदान स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ईवीएम कक्ष की सील, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों और अग्निशमन यंत्रों सहित पूरे परिसर की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस के रख-रखाव और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि यह मासिक नियमित निरीक्षण है, जिसे निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हर महीने किया जाता है।

इस मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी कालिदास मुंडा, निर्वाचन शाखा के सागर कुमार (भजोहरि) सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports