बलियापुर: पहाड़पुर स्थित पर्जन्य बी.एड. कॉलेज में सत्र 2026-28 के नए विद्यार्थियों के स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं की ओर से किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं महाविद्यालय की सचिव तारा देवी उपस्थित रहीं। इसके अलावा अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष मंजु सिंह, निदेशक राम सरोज यादव, प्रशासनिक प्रमुख डॉ. निशि महतो और प्राचार्य डॉ. सजल बनर्जी सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बनाया। तारा देवी ने विद्यार्थियों को परिश्रम और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं, प्राचार्य डॉ. सजल बनर्जी ने नियमित कक्षाओं में उपस्थित रहने और शिक्षकों से मार्गदर्शन लेने की सलाह दी।
इस अवसर पर नए विद्यार्थियों के बीच पहचान पत्र और शैक्षणिक किट का वितरण भी किया गया।
















