, ,

टुंडी बाजार में युवाओं ने शुरू किया CCTV कैमरा शॉप, ज्ञान रंजन सिन्हा ने किया उद्घाटन

JP Bharat Shareटुंडी: टुंडी बाजार में युवाओं की ओर से शुरू किए गए नए CCTV कैमरा शॉप का उद्घाटन भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज्ञान रंजन सिन्हा ने फीता काटकर किया। इस स्टार्टअप की शुरुआत पूर्णाडीह निवासी गौतम कुम्हार और पूर्वी टुंडी के रामपुर निवासी जगन्नाथ कुम्हार ने साझेदारी में की है। दुकान में CCTV…

JP Bharat Share

टुंडी: टुंडी बाजार में युवाओं की ओर से शुरू किए गए नए CCTV कैमरा शॉप का उद्घाटन भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज्ञान रंजन सिन्हा ने फीता काटकर किया। इस स्टार्टअप की शुरुआत पूर्णाडीह निवासी गौतम कुम्हार और पूर्वी टुंडी के रामपुर निवासी जगन्नाथ कुम्हार ने साझेदारी में की है।

दुकान में CCTV कैमरा, इंटरकॉम, बायोमेट्रिक सिस्टम, नेटवर्किंग, डोर लॉक और मोबाइल रिपेयरिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय लोगों को तकनीकी सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर बढ़ाना है।

उद्घाटन के अवसर पर ज्ञान रंजन सिन्हा ने युवाओं की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार से आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर टुंडी के लक्ष्य को मजबूती मिल सकती है। उन्होंने दोनों युवाओं को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में भाजपा नेता नितिन सेठ, नागेश्वर पंडित, योगेंद्र विश्वकर्मा और परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports