बिहार: राज्य के 22 नक्सलमुक्त जिलों से 1,100 प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए पाटलिपुत्र जंक्शन से गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) रवाना किया गया।
इस पहल का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करना तथा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संदेश को आगे बढ़ाना है। इसे नक्सलमुक्त, सुरक्षित और समृद्ध बिहार की पहचान से जोड़कर देखा जा रहा है।
















