गोड्डा में नशे के हॉटस्पॉट पर बढ़ेगी निगरानी, स्कूलों से गांवों तक चलेगा जागरूकता अभियान

JP Bharat Shareगोड्डा: जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने निगरानी बढ़ाने का फैसला लिया है। बुधवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला एनकोर्ड (NCORD) समिति की बैठक हुई। बैठक में नशे से जुड़े संभावित हॉटस्पॉट चिह्नित…

JP Bharat Share

गोड्डा: जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने निगरानी बढ़ाने का फैसला लिया है। बुधवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला एनकोर्ड (NCORD) समिति की बैठक हुई।

बैठक में नशे से जुड़े संभावित हॉटस्पॉट चिह्नित कर नियमित पेट्रोलिंग और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने गांधी मैदान और बस स्टैंड सहित संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने को कहा।

इसके साथ ही स्कूलों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया। अभियान में मुखिया और ग्राम सभाओं को भी शामिल करने की बात कही गई। पुलिस को हाल में सामने आए मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में सतर्कता बढ़ाने, जबकि शिक्षा विभाग को विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम तेज करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में एसडीओ समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports