रानीगंज में ट्रांसफॉर्मर से टकराई रूई लदी गाड़ी, भीषण आग से मची अफरा-तफरी

JP Bharat Shareरानीगंज: पश्चिम बंगाल के रानीगंज स्थित तारबांग्ला के टिकियापाड़ा इलाके में बुधवार तड़के रूई से लदी एक गाड़ी ट्रांसफॉर्मर से टकरा गई। टक्कर के बाद गाड़ी में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। हादसे के बाद आसपास के इलाके की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। स्थानीय लोगों…

JP Bharat Share

रानीगंज: पश्चिम बंगाल के रानीगंज स्थित तारबांग्ला के टिकियापाड़ा इलाके में बुधवार तड़के रूई से लदी एक गाड़ी ट्रांसफॉर्मर से टकरा गई। टक्कर के बाद गाड़ी में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। हादसे के बाद आसपास के इलाके की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, गाड़ी हावड़ा के सलकिया से रूई लेकर रानीगंज आ रही थी। रूई की आपूर्ति स्थानीय व्यवसायी संजीवन सरवार की दुकान पर की जानी थी। गाड़ी में बड़ी मात्रा में रूई होने के कारण आग अंदर तक फैल गई, जिससे उसे बुझाने में दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त दमकल गाड़ियों को भी बुलाया गया। दमकलकर्मी रूई को हटाकर भीतर सुलग रही आग पर काबू पाने में जुटे रहे।

घटनास्थल घनी आबादी वाले इलाके और एक मस्जिद के पास होने के कारण लोगों में चिंता का माहौल रहा। राहत की बात यह है कि घटना में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जाना बाकी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports