,

धनबाद रेलवे स्टेशन पर सतर्कता जागरूकता अभियान, ईमानदारी और पारदर्शिता का दिया संदेश

JP Bharat Shareधनबाद: सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के तहत धनबाद रेलवे स्टेशन पर जागरूकता अभियान चलाया गया। 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित हो रहे इस अभियान की थीम “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” रखी गई है। धनबाद रेल मंडल के वाणिज्य विभाग की ओर से स्टेशन के यूटीएस टिकट काउंटर, आरक्षित टिकट काउंटर और पोर्टिको में…

JP Bharat Share

धनबाद: सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के तहत धनबाद रेलवे स्टेशन पर जागरूकता अभियान चलाया गया। 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित हो रहे इस अभियान की थीम “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” रखी गई है।

धनबाद रेल मंडल के वाणिज्य विभाग की ओर से स्टेशन के यूटीएस टिकट काउंटर, आरक्षित टिकट काउंटर और पोर्टिको में रेलवे कर्मचारियों एवं यात्रियों को जागरूक किया गया। इस दौरान सतर्कता से जुड़े पंपलेट लगाए और वितरित किए गए।

अभियान के माध्यम से लोगों को ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों को अपनाने के साथ भ्रष्टाचार के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया गया। रेलवे कर्मचारियों से अपने दैनिक कार्यों में सत्यनिष्ठा बनाए रखने की अपील भी की गई।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports