,

धनबाद के खिलाड़ियों को मिली नई सौगात, एथलेटिक्स और आर्चरी की खेल सामग्री का लोकार्पण

JP Bharat Shareधनबाद: जिले में खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन ने पहल की है। बुधवार को एथलेटिक्स और आर्चरी के खिलाड़ियों के लिए नई खेल सामग्री का लोकार्पण किया गया। इससे खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास और बेहतर प्रशिक्षण में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार,…

JP Bharat Share

धनबाद: जिले में खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन ने पहल की है। बुधवार को एथलेटिक्स और आर्चरी के खिलाड़ियों के लिए नई खेल सामग्री का लोकार्पण किया गया। इससे खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास और बेहतर प्रशिक्षण में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बरंगे और जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा सहित प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।

उपायुक्त ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों से खेल सुविधाओं तथा आधारभूत संरचना से जुड़ी जरूरतों के प्रस्ताव मांगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही खिलाड़ियों को नई सामग्री का बेहतर उपयोग कर नियमित अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।

वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। जिला प्रशासन को उम्मीद है कि बेहतर संसाधनों और प्रशिक्षण से धनबाद की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अधिक अवसर मिलेंगे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports