धनबाद: सदर अस्पताल परिसर और मुख्य मार्ग पर अवैध पार्किंग के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त अभियान चलाया। उपायुक्त और एसएसपी के निर्देश पर की गई कार्रवाई के दौरान 10 वाहनों को क्रेन की मदद से जब्त किया गया और उनके चालान काटे गए।
प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य अस्पताल परिसर और आसपास की सड़कों पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखना है।
















