रांची: लोअर बाजार थाना क्षेत्र में चाकू दिखाकर लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बदमाशों ने दो मोबाइल फोन, चांदी का ब्रेसलेट और 12 हजार रुपये लूट लिए थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अहमद तलहा उर्फ चरका (24) और साहिर खान उर्फ बाबू चरका (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से लूटे गए दोनों मोबाइल, चांदी का ब्रेसलेट और वारदात में इस्तेमाल किया गया स्टील का चाकू बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
















