,

राष्ट्रीय एकता मिशन के तहत एनसीसी कैडेटों की ‘रन एंड फन’ रैली, 730 कैडेट हुए शामिल

JP Bharat Shareधनबाद: राष्ट्रीय एकता मिशन दिवस के अवसर पर 36 झारखंड बटालियन एनसीसी, धनबाद की ओर से ‘रन एंड फन’ रैली आयोजित की गई। इसमें बटालियन के 730 एनसीसी कैडेटों ने हिस्सा लेकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम लेफ्टिनेंट कर्नल चरणजीत सिंह और सूबेदार मेजर अजय कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। रैली…

JP Bharat Share

धनबाद: राष्ट्रीय एकता मिशन दिवस के अवसर पर 36 झारखंड बटालियन एनसीसी, धनबाद की ओर से ‘रन एंड फन’ रैली आयोजित की गई। इसमें बटालियन के 730 एनसीसी कैडेटों ने हिस्सा लेकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम लेफ्टिनेंट कर्नल चरणजीत सिंह और सूबेदार मेजर अजय कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। रैली IIT (ISM) धनबाद से शुरू होकर पुलिस लाइन, हीरापुर और रणधीर वर्मा चौक होते हुए वापस संस्थान परिसर पहुंची।

आयोजन में कैडेटों के साथ सिविल स्टाफ, पीआई स्टाफ और एएनओ ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बटालियन के अधिकारियों, कर्मचारियों और विभिन्न कॉलेजों के एनसीसी प्रतिनिधियों का योगदान रहा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports