धनबाद: गोविंदपुर में आए दिन लगने वाले जाम से राहगीरों, स्कूली बच्चों और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है।
स्थानीय लोगों ने एसएसपी और उपायुक्त से समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। उन्होंने प्रमुख चौक-चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती, सड़क से अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की अपील की है।
















